Breaking News

कारीगर ने ज्वैलर्स का साढ़े 500 ग्राम सोना डकारा


हनुमानगढ़ टाउन कस्बे के एक ज्वैलर्स ने सोने के नये डिजाइन के जेवर बनाने के लिए जिस करीगर को सोना दिया, वह कारीगर पूरा सोना ही डकार गया। इस मामले में तीन बार पंचायतें भी हुई। इसमें कारीगर साढ़े पांच सौ ग्राम सोना लौटाने से इंकार कर गया। टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पंकज ज्वैलर्स के संचालक रामस्वरूप सोनी ने रिपोर्ट दी कि मेरी दुकान पर वर्ष 2017 से सुनील कुमार पुत्र जगदीश सुथार संचालक शंकर ज्वैलर्स भगत ङ्क्षसह चौक के पास टिब्बी का आना जाना है। सुनील सुथार सोना-चांदी के जेवर बनाने का अच्छा कारीगर है। 

No comments