Breaking News

कश्मीर की वादियों में घूमने गया था परिवार, घर से 11 तोला सोना, 700 ग्राम चांदी के जेवर व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के 38 एन ब्लॉक में स्थित किराये के मकान में रहने वाला परिवार कश्मीर की वादियों में घूमने गया और पीछे से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी जेवरात व नगदी चोरी करके ले गया। मकान मालकिन ने घर के ताले टूटे देख कर किरायेदार को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार किरायेदार अजय कुमार जाट ने रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार सहित 24 जून को कश्मीर घूमने गया था।  30 जून को वापिस गंगानगर आ रहा था। मेरे पास मकान मालिक सुशीला मक्कड़ ने फोन पर बताया कि मेरे कमरे में चोरी हो गई। 

No comments