चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। यह गिरोह दिन में बर्तन व कपड़े बेचने के बहाने फेरी लगाते, फिर मकान चिन्हित करके रात को वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस ने गत 18 फरवरी को अमित छाबा निवासी सावंतसर द्वारा दर्ज करवाये गये मुकदमे में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सोना व एक कार बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि विगत 18 फरवरी को गांव सांवतसर निवासी अमित छाबा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रात 12-4 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर संदूक से 22-23 तोला सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।

No comments