आवारा कुत्तों की समस्या पर डॉग कंट्रोल कमेटी ने यूआईटी सचिव से मुलाकात की
श्रीगंगानगर शहर में आवारा कुत्तों की समस्या और बढ़ती घटनाओं को लेकर डॉग कंट्रोल कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक महेश पेड़ीवाल के नेतृत्व में नगर विकास न्यास सचिव गिरधर बेनीवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सार्वजनिक स्थानों से हटाए जा रहे कुत्तों के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था करने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग रखी। यूआईटी सचिव ने बताया कि इस विषय पर जिला कलक्टर से चर्चा हो चुकी है और 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जो नगर परिषद के माध्यम से खर्च होगी। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर और यूआईटी सचिव का आभार जताया।

No comments