अजमेर में उत्तर-दक्षिण सड़क का विवाद खत्म:अब पूरे 2.1 किमी मार्ग पर बनेगी सड़क
अजमेर शहर के उत्तर और दक्षिण हिस्से को जोडऩे वाली और लंबे समय से विवाद में रही उत्तर-दक्षिण सड़क का निर्माण अब पूरा कराया जाएगा। अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क और डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर 2.36 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
शनिवार सुबह अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य करीब आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

No comments