सुल्तानपुर में मकान से निकली नागिन: जंगल में छोड़ा
कोटा के सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मकान में नागिन निकलने से हड़कंप मच गया। पूर्व सरपंच मांगीलाल के मकान में सुबह करीब 6 बजे सांप दिखाई देने पर परिवार ने तुरंत नगर पालिका को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी उमाशंकर मेहरा और सर्प रेस्क्यूकर्ता हीरालाल मेघवाल मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीम ने मकान में छिपी करीब दो फीट लंबी नागिन को सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला। यह पूरी कार्रवाई सतर्कता और बिना किसी नुकसान के संपन्न हुई। नागिन को आबादी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक वातावरण वाले जंगल में छोड़ दिया गया।

No comments