Breaking News

हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का बड़ा आरोप


हरियाणा के नारनौल में दर्ज एक हाई-प्रोफाइल कथित ठगी के मामले में झुंझुनूं जिले के नरहड़ स्थित एक ध्यान केंद्र का नाम सामने आने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भिवानी के एक कपड़ा व्यापारी को विशेष हवन के माध्यम से 4700 करोड़ रुपए दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप में झुंझुनूं जिले के नरहड़ स्थित केयर ऑफ कॉस्मिक धाम ध्यान केंद्र के प्रबंधक सोनू समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीडि़त से करीब 5 करोड़ रुपए, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी अलग-अलग बहानों से हड़प ली।

No comments