Breaking News

चित्तौड़गढ़ में तारबंदी में फंसा लेपर्ड का किया रेस्क्यू


चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन रेंज के जासमा की ढाणी क्षेत्र में खेत की तारबंदी में एक लेपर्ड फंस गया। लेपर्ड के फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेपर्ड काफी देर से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसके और ज्यादा घायल होने का खतरा था। दूसरी ओर लगातार बारिश और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण रेस्क्यू आसान नहीं था।

No comments