ट्रक में गुप्त बॉक्स बनाकर छुपाई लाखों की शराब
पाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक छुपाकर करीब छह लाख रुपए बाजार कीमत की राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब अवैध रूप से परिवहन करने के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने ट्रक और शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
तलाशी के दौरान ट्रक खाली मिला। गहनता से तलाशी ली तो ट्रक में बने एक गुप्त बॉक्स में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 86 पेटियां मिली। जिनकी बाजार कीमत करीब छह लाख रुपए है।

No comments