Breaking News

जम्मू से अमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था रवाना


कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार तड़के जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से रवाना हुआ।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 4,812 श्रद्धालु 259 वाहनों के काफिले के साथ बालटाल और पहलगाम के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। इनमें 2,041 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से, जबकि 2,771 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं।

No comments