Breaking News

अलवर में नदी उफान पर, जयपुर में 2 इंच बारिश:22 जिलों में पहुंचा मानसून


मानसून की रफ्तार बढऩे के साथ ही राजस्थान में बारिश का दौर भी तेज होने लगा है। लेट आए मानसून ने आधे राजस्थान को कवर कर लिया है। अलवर जिले में आज शनिवार सुबह 5:00 से ही बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। सरिस्का की तरफ से आने वाली रूपारेल नदी एक बार फिर से चलने लगी है। कई जगह पर पानी गांव की छोटी पुलिया के ऊपर से भी बह रहा है।
वहीं, मानसून के सक्रिय होने के बाद जयपुर सहित कई शहरों का दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया।  मौसम विभाग ने अगले 3 दिन पूरे राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

No comments