विधायक प्रतिनिधि की दुकान में मुहुर्त के दिन ही चोरी
श्रीगंगानगर के स्वामी दयानंद मार्ग पर विधायक जयदीप बिहाणी के मटका चौक स्कूल में प्रतिनिधि, व्यापारी की बिड़ला साडिज़ की प्रथम मंजिल पर खुली दुकान में मुहुर्त वाले दिन ही चोरी हो गई। यह दुकान भी विधायक के आवास के सामने स्थित है। व्यापारी ने मुहुर्त के दिन दुकान में पूजा करवाने के बाद पूजन सामग्री भी नहीं हटाई थी कि चोर घुस गये। नई दुकान का मुहुर्त ही खराब हो गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जवाहरनगर निवासी शीतल बिड़ला पुत्र संतोष बिड़ला ने रिपोर्ट में बताया कि वह विधायक प्रतिनिधि मटका चौक स्कूल, स्वामी दयानंद मार्ग एसो. व साड़ी डीलर एसो. के सचिव हैं। मैंने मेरी बिड़ला साडिज़ दुकान के ऊपर प्रथम मंजिल पर 26 जुलाई को लाइट सेंटर के नाम से दुकान खोली थी। इसी दिन मुहुर्त हुआ था।

No comments