Breaking News

शहर से तीन और बाइक चोरी


श्रीगंगानगर शहर में बाइक चोरी की वारदातें जारी हैं। जवाहरनगर व सदर पुलिस थाना क्षेत्र से तीन बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जवाहरनगर पुलिस के अनुसार सुरजीत सिंह कॉलोनी निवासी अमनदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि गुप्ता नर्सिंग होम के सामने से मेरी बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात बीती 21 जुलाई की है। इसी थाना क्षेत्र में 6 जी-3 जवाहरनगर स्थित घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सदर पुलिस ने बताया कि सरकारी अस्पताल परिसर से बलजौत सिंह निवासी अक्कावाली चूनावढ़ की बाइक चोरी हो गई। 

No comments