श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ की सरसों बेल्ट से जुड़ा 74.77 करोड़ का घोटाला
देश की प्रमुख सरसों उत्पादक बेल्ट श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के किसानों और तेल कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सरसों तेल व्यापार में सामने आया 74.77 करोड़ रुपए का कथित घोटाला एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुरैना की केएस ऑयल्स लिमिटेड, स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (एसटीसी) के पूर्व अधिकारियों सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला वर्ष 2010 से 2014 के बीच सरसों तेल की खरीद, ट्रेड फाइनेंस और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ राजस्थान के सबसे बड़े सरसों उत्पादक जिलों में गिने जाते हैं। यहां हर वर्ष लाखों क्विंटल सरसों की आवक होती है और बड़ी संख्या में तेल मिलें और व्यापारी सरसों के कारोबार से जुड़े हैं।

No comments