Breaking News

मानव सुथार का श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन


श्रीगंगानगर जिले के लिए गर्व की बात है कि युवा क्रिकेटर मानव सुथार का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा घोषित टीम में मानव सुथार को स्थान मिलने से श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है।
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

No comments