Breaking News

अघोषित विद्युत कटौती, उपभोक्ताओं में रोष


श्रीगंगानगर शहर में जोधपुर डिस्कॉम श्रीगंगानगर द्वारा दिन-रात बार-बार लगाये जा रहे अघोषित कट से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। वहीं विद्युत उपभोक्ताओं और आमजन में विद्युत अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। 
अलग-अलग वार्डांे एवं कॉलोनियों में भीषण गर्मी और उमस के चलते बार-बार विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती के चलते बुजुर्गांे और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। 

No comments