थार की टक्कर मार कर दो मजदूरों को घायल किया, जयपुर रेफर
हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 16 डीडब्ल्यूडी में मजदूरी करके घर लौट रहे दो मजदूरो को थार गाड़ी की टक्कर मार कर घायल कर दिया।
दोनों घायलों को रावतसर में प्राथमिक उपचार देने के बाद हनुमानगढ़ टाउन और फिर जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 13 बीपीएम कनवानी ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता महेन्द्र व भूपेन्द्र रावतसर मंडी में मजदूरी करके घर का राशन लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे।

No comments