Breaking News

सीबीएसई क्लस्टर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज


श्रीगंगानगर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित क्लस्टर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल के अत्याधुनिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में राज्यभर के लगभग 65 सीबीएसई विद्यालयों के 400 खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) मोहनलाल कम्बोज एवं नवदीप शर्मा ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम जैन, डॉ. सुरेंद्र ढाका, विकास सिहाग तथा विभिन्न विद्यालयों से आए रेफरी और खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments