Breaking News

श्रीगंगानगर स्थापना दिवस से पूर्व सभी विभाग तैयार करें कार्ययोजना : जिला कलक्टर


श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज-उन्नति की सातवीं बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक हुई। 
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंच गौरव से जुड़े विभाग आपसी समन्वय एवं संयुक्त योजना के साथ कार्य करें। 
उन्होंने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम का एकीकृत लोगो तैयार किया जाए तथा श्रीगंगानगर स्थापना दिवस से पूर्व सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रमों का प्रभावी किक्रयान्वयन सुनिश्चित करें।

No comments