Breaking News

पिकअप चालक को अज्ञात ठग ने 1.90 लाख की चपत लगाई


श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में पिकअप जीप चालक को अज्ञात ठग ने एक लाख 90 हजार रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने चालक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव करडू निवासी माफी खान ने रिपोर्ट दी कि वह पिकअप जीप चलाता है। अज्ञात नम्बर से मेरे पास कॉल आया और बताया कि वह ठेकेदार का मुनीम बोल रहा है। एचपी पम्प जैतसर से डीजल लेकर अनूपगढ़ के पास आना है। यहां सड़क का काम चल रहा है। मैंने 13 हजार रुपए किराया तय कर लिया। मैं जीप लेकर पम्प पर पहुंच गया। ड्रमों में तीन हजार लीटर डीजल भरवा लिया। पम्प सेल्समैन ने रुपए मांगे तो मैंने कॉलर को फोन किया। 

No comments