Breaking News

जीएसटीएटी में सेकंड अपील और कैपिटल गेन की बारीकियों पर मंथन


टैक्स बार एसोसिएशन, श्रीगंगानगर की साधारण सभा एवं तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन पब्लिक पार्क के निकट एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी और आयकर कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेंटर एवं स्टेट जीएसटी अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
तकनीकी सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस. मित्तल ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में सेकंड अपील दायर करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, कानूनी प्रावधानों और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

No comments