इनर व्हील क्लब श्रीगंगानगर ऑर्चड्र्स की नई कार्यकारिणी का पदस्थापन समारोह सम्पन्न
इनर व्हील क्लब श्रीगंगानगर ऑर्चड्र्स के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन (पदस्थापन) एवं कॉलर समारोह शहर के प्रतिष्ठित होटल बेलेव्यू इन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नई टीम को विधिवत पदभार सौंपते हुए आगामी वर्ष के सेवा कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान श्रृंखला शर्मा ने अध्यक्ष, प्रिंका अग्रवाल ने सचिव तथा निशा गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में प्रतिभा गर्ग को उपाध्यक्ष, शेरिन को संयुक्त सचिव, नीतू बंसल को एडिटर, नीलम भाटिया को आईएसओ तथा शिखा सेतिया को चेयरमैन नियुक्त किया गया।

No comments