बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र में 6 केएनडी ए-से 7 डीओएल मार्ग पर बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 6 केएनडी ए निवासी कैलाश सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा 24 वर्षीय काला सिंह रावला स्थित फैक्ट्री डीसी मित्तल में मजदूरी करता है। वह नाइट ड्यूटी करके घर लौट रहा था। रास्ते में 1 डीओएल के पास सामने से आ रही बाइक ने मेरे बेटे की बाइक में टक्कर मार दी।

No comments