Breaking News

माउंट आबू के आबादी क्षेत्र में आया 11फीट लंबा अजगर


माउंट आबू के गोरा छपरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 11 फीट लंबा अजगर आबादी क्षेत्र में घुस गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वेटरनरी इंस्पेक्टर रेहाना और स्नैक केचर कमलेश राणा मौके पर पहुंचे।
टीम अपने आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

No comments