Breaking News

इस बार मानसून सीजन में भी सिंचाई पानी का संकट


श्रीगंगानगर में मानसून का सीजन चलने के बावजूद भाखड़ा और पौंग बांधों में पानी की आवक कम है। 13 दिनों में भाखड़ा बांध का जल स्तर 11 फीट और पौंग डैम का लेवल महज 5 फीट ही बढ़ा है। इस अवधि में भी आवक कम होने के कारण बांधों के भराव क्षमता पर पहुंचने की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को भाखड़ा बांध का जल स्तर 1579.61 फीट था जो 26 जुलाई को बढकऱ 1590.28फीट पर पहुंचा। यानी लगभग 11 फीट का इजाफा हुआ। इसी तरह पौंग बांध का जल स्तर 13 जुलाई को 1322.57 फीट था जो 26 जुलाई को बढकऱ 1327.39फीट पर ही पहुंचा। यानी 13 दिनों में मात्र 5 फीट की ही बढ़ोतरी हुई। जुलाई माह में इतनी कम आवक से जल संसाधन विभाग और किसान सकते में है।

No comments