31 तक निकलेगी धान मंडी के एग्रो ट्रेड टावर की दुकानों की लॉटरी
कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) श्रीगंगानगर के मुख्य मंडी परिसर स्थित एग्रो ट्रेड टावर में ट्रेड कार्यालयों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंडी समिति के अनुसार 31 जुलाई तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
ट्रेड टावर में कुल 92 ट्रेड कार्यालय हैं। इनमें से 7 कार्यालय पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि 85 कार्यालय आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। इन कार्यालयों के लिए 58 पात्र आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी लॉटरी निकाली जाएगी। जिन कार्यालयों पर एक से अधिक दावेदार होंगे, वहां नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मंडी समिति के अनुसार ट्रेड कार्यालयों का आवंटन 99 वर्ष की लीज पर किया जाएगा।

No comments