Breaking News

बारिश के मौसम में सड़क सुरक्षा एडवाइजरी जारी


श्रीगंगानगर जिले में वर्षा ऋतु के दौरान संभावित जलभराव एवं यातायात बाधित होने की स्थिति को देखते हुए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने नागरिकों से भारी बारिश के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने तथा वाहन धीमी गति और सावधानी से चलाने की अपील की है।
एडवाइजरी में वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक और वाइपर की जांच करने, जलभराव वाले अंडरपास से गुजरने से बचने तथा सड़क पर पानी भरे होने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

No comments