बोलेरो कैम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में सहजीपुरा-बहलोलनगर की रोही में देर रात बोलेरो कैम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। दोनों घायलों को गंभीर हालत में टाउन के अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार गांव बिलोचावाला निवासी ओमप्रकाश मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा हीराराम, मेरा भतीजा डालूराम पुत्र शिवलाल, मेरे पड़ौसी का बेटा राहुल पुत्र आत्माराम व मुकेश निवासी हनुमानगढ़ खेतों में बनी डिग्गी में तिरपाल बिछाने का काम करने गये थै। रात करीब 11 बजे चोरों युवक बाइकों पर अपने घर आ रहे थे।

No comments