Breaking News

ट्रांसपोर्टर ने ऑफिस में सो रहे चालक से की मारपीट


श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के रीको एरिया में बाईपास फ्लाई ओवर मरूधरा होटल के निकट एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ऑफिस में सो रहे ट्रक चालक से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मारपीट के शिकार चालक की रिपोर्ट पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बीकानेर जिले तहसील कानासर की बड़ी ढाणी निवासी प्रहलादराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि वह अपना ट्रक दा बीएफसी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के बाहर खड़ा करके ऑफिस में सो गया था। इसी दौरान वीर तेजा ट्रांसपोर्ट कम्पनी का मालिक रामलाल वहां आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा। 

No comments