Breaking News

कुल्हाड़ी से दोस्त की हत्या


श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भागसर में बीती रात एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार करके अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जिला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मकतूल के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी सुभाष बिश्रोई ने बताया कि मृतक 37 वर्षीय रमेश सोनी पुत्र हेमराज सोनी निवासी भागसर था। मृतक के भाई पूर्णराम सोनी की रिपोर्ट पर गांव में ही रहने वाले 45 वर्षीय मनफूलराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कुल्हाड़ी से दोस्त की हत्या

No comments