Breaking News

सदर बाजार में फिर चोरों का धावा, नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के सदर बाजार में चोरी की वारदातें जारी हैं। बंसल सुहाग भंडार में बीती रात चोरी हो गई। दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंचा, तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार महेन्द्र बंसल अपनी दुकान पर पहुंचा। शटर खोला, तो भीतर सामान बिखरा हुआ था। दुकान के दो गल्लों से करीब बीस हजार रुपए की नगदी गायब थी। अन्य सामान क्या चोरी हुआ है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। दुकानदार महेन्द्र ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान की छत के रास्ते से भीतर आया। 

No comments