रिद्धि सिद्धि सेकेंड में दो परिवारों के बीच जमकर हंगामा
श्रीगंगानगर शहर की रिद्धी सिद्धी सैकेंड कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो परिवारों के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद हो गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष ने आरोप लगाया कि एक विवाहित अधेड़ उम्र पुरुष और दूसरे परिवार की एक युवा विवाहिता के बीच कथित संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान पुरुष की पत्नी और महिला के पति ने दोनों को एक मकान में होने का आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

No comments