Breaking News

गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जनजीवन प्रभावित


श्रीगंगानगर में गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। वहीं पिछले दो दिनों से जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस होने से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है।
भीषण गर्मी और उमस के चलते दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की कम चहल-पहल रही। वहीं बाजार में दुकानों पर भी दोपहर के समय  ग्राहकी कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आज कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बरसात होने की संभावना जताई गई है। 

No comments