Breaking News

भ्रष्टाचार की चाशनी में डूबे पेचवर्क उखडऩे पर मलबे से खड्डे भर रहा सिस्टम


श्रीगंगानगर शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रष्टाचार की चाशनी में डूबे पेचवर्क चंद दिनों में उखड़ गये। पहली बारिश में पेचवर्क का नामोनिशान मिट गया। इससे पूर्व करीब 6 माह पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने शहर के मुख्य मार्गो पर 50 लाख रुपए की लागत से पेचवर्क करवाया था। अफसरों की मेहरबानी के चलते ठेकेदारों ने पेचवर्क घटिया सामग्री के साथ किया और चंद दिनों बाद ही भुगतान उठा लिया। 
ठेकेदार व अफसर दोनों राजी, लेकिन शहर की जनता खड्डों में हिचकोले खाती नजर आ रही है। मानसून की पहली बारिश से पहले प्रशासन ने फिर 40 से 50 लाख रुपए खर्च करके पेचवर्क करवाये, वह भी बिखर चुके हैं। 

No comments