Breaking News

श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


श्रीगंगानगर के सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम मंदिर में चल रहे दो दिवसीय मेले के तहत बारस पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने ध्वजा चढ़ाकर बाबा श्याम के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा खीर-चूरमे की सवामणी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
रात्रि में आयोजित विशाल भजन संध्या में भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। 

No comments