Breaking News

'मैंने बेटी नहीं खोई, समाज को साध्वी दी है'


श्रीगंगानगर की बेटी एवं युवा प्रेरिका महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा जी के चातुर्मास प्रवेश समारोह में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान जब उनकी माता स्वीटी जैन और बहन इति जैन ने अपने मन की भावनाएं व्यक्त कीं तो पूरा पांडाल भावुक हो उठा।
महासाध्वी की माता स्वीटी जैन ने भर्राए स्वर में कहा, मैंने सोलह वर्ष पहले अपनी बेटी नहीं खोई, बल्कि समाज को एक साध्वी दी है। आज मेरी बेटी नेहा, महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा के रूप में पूरे समाज का मार्गदर्शन कर रही है। वह आज मेरी गोद में नहीं बैठ सकती, लेकिन मेरे दिल के मंदिर में सदैव विराजमान है। 

No comments