रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट के नितिन अग्रवाल बने नए अध्यक्ष
रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट का रोटरी वर्ष 2026-27 का अधिष्ठापन समारोह रविवार शाम फोर्ट राजवाड़ा में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए अमित सिंगला की उपस्थिति में रोटेरियन नितिन अग्रवाल ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को भी विधिवत शपथ दिलाई गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी की सेवा परंपरा को और अधिक मजबूत करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग का आह्वान किया।

No comments