गोभक्तों और संतों ने एडीएम को सीएम, पीएम के नाम दिए ज्ञापन
श्रीगंगानगर में गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गो सम्मान अभियान के अन्तर्गत गो सम्मान आह्वान अभियान के आह्वान पर सोमवार को गोभक्तों और संतों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम का स्मरण पत्र दिया गया।
स्मरण पत्र में अवगत कराया है कि विगत 27 अपे्रल को सम्पूर्ण राज्य की सभी तहसीलों से हस्ताक्षरों के साथ गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान के लिए प्रार्थना पत्र भेजा गया था।
No comments