Breaking News

रोटरी क्लब श्रीगंगानगर डायनेमिक की रेणुका राजपाल बनीं नई अध्यक्ष


रोटरी क्लब श्रीगंगानगर डायनेमिक का रोटरी वर्ष 2026-27 का वार्षिक पदस्थापन समारोह होटल लेमन ट्री में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह रोटरी इंटरनेशनल की इस वर्ष की थीम क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट पर आधारित रहा। कार्यक्रम में रोटरी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष भावना स्वामी ने नई अध्यक्ष रेणुका राजपाल, सचिव इंदु वर्मा तथा कोषाध्यक्ष इंदिरा शर्मा सहित नई कार्यकारिणी को विधिवत पदभार सौंपा।

No comments