Breaking News

प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहली 'फ्लाईब्रेरी'


अब प्रयागराज एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों का हवाई सफर और भी यादगार होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पहली बार एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए 'फ्लाईब्रेरीÓ की शुरुआत की है। यात्री एयरपोर्ट की लाइब्रेरी से अपनी पसंद की किताब मुफ्त में लेकर उड़ान के दौरान पढ़ सकेंगे।
फ्लाईब्रेरी की विशेषताएँ इस व्यवस्था की खास बात यह है कि यात्री किताब को अपने गंतव्य तक साथ ले जा सकते हैं। यात्रा पूरी होने के बाद संबंधित एयरपोर्ट की फ्लाईब्रेरी में किताब वापस करने का प्रावधान है। 

No comments