Breaking News

राजस्थान में बेटी का हुआ पाग दस्तूर:सालों से चली आ रही परंपरा को मां-दादी ने तोड़ा


राजस्थान में पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था में पिता के निधन के बाद परिवार के बड़े बेटे को उत्तराधिकारी घोषित किया जाता है और 'पाग दस्तूरÓ की रस्म निभाई जाती है।
लेकिन नागौर जिले की रियांबड़ी पंचायत समिति के सुरियास गांव में पहली बार इस रस्म में बदलाव किया गया। मां और दादी के कहने पर पहली बार बेटी का पाग दस्तूर कर उसे परिवार की विरासत का उत्तराधिकारी बनाया गया। परिवार के इस निर्णय का पीहर और ससुराल पक्ष सहित सभी परिजनों ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से भाविका कंवर का पाग दस्तूर करने का फैसला लिया।

No comments