छबड़ा मंडी में 2000 कट्टे देशी-ऊटी लहसुन की आवक
छबड़ा लहसुन मंडी में सोमवार को देशी और ऊटी लहसुन की बंपर आवक हुई। मंडी खुलते ही 2000 से अधिक लहसुन के कट्टे बिक्री के लिए पहुंचे। इस दौरान बेस्ट उच्च गुणवत्ता वाले लहसुन का भाव 22,100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
मंडी में लहसुन की उपज की गुणवत्ता के अनुसार किसानों को भाव दिए जा रहे हैं। मंडी के पदाधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए किसान लहसुन को तिरपाल से ढककर नीलामी के लिए ला रहे हैं, ताकि उपज खराब न हो।

No comments