महिला सुपरवाइजर परीक्षा के प्रश्न पत्र श्रीगंगानगर पहुंचे
श्रीगंगानगर में महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सुपरवाईजर पदों के लिए 24 जुलाई से आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे।
इस दौरान एडीएम सुभाष कुमार, जिला कोष अधिकारी एवं परीक्षा समन्वयक भूपेश कुमार शर्मा की देखरेख में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को कोष कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया गया। परीक्षा समन्वयक भूपेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला सुपरवाईजर पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए श्रीगंगानगर में 9458 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
No comments