छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
श्रीगंगानगर में महिला सुरक्षा को लेकर साईबर थाना प्रभारी डीवाईएसपी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विडियो कान्फे्रंस के माध्यम से सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिले भर के विभिन्न स्कूलों के संस्था प्रधान एवं छात्र-छात्राएं ऑनलाइन वीसी सेमिनार से जुड़े। डीवाईएसपी ने संस्था प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए।
साईबर थाना प्रभारी डीवाईएसपी आनन्द कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा पिछले एक माह से महिला सुरक्षा और साईबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
No comments