Breaking News

चरवाहे की हत्या के मामले में आरोपी राउंडअप, पूछताछ जारी


श्रीगंगानगर केे सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के चक 28 पीबीएन के पास चरवाहे बलराम कुम्हार उर्फ वकील निवासी 28 पीबीएन की हत्या करने के मामले में राउंडअप आरोपी हरजिन्द्र ङ्क्षसह जटसिख निवासी 1 केएसआर से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी रामकुमार लेघा ने बताया कि मृतक के भाई लीलाधर कुम्हार निवासी चक 28 पीबीएन की रिपोर्ट पर हरजिन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हरजिन्द्र सिंह भी लीलाधर के साथ भेड़ बकरियां चराता था। दिन में दोनों के बीच झगड़ा होने की बात एफआईआर में लिखी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

No comments