जांच से बचने का नया खेल!, शहर से पहले उतारी जा रहीं सवारियां
प्रदेशभर में बस हादसों के बाद अवैध और मॉडिफाइड बसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच श्रीगंगानगर कुछ निजी बस संचालकों ने जांच से बचने के लिए नया तरीका अपना लिया है। पहले जहां बसों के आगमन का समय दो घंटे पहले कर दिया गया, वहीं अब आरोप है कि कुछ बस चालक श्रीगंगानगर शहर से कई किलोमीटर पहले ही यात्रियों को उतारने लगे हैं, ताकि जांच चौकियों और अधिकारियों की निगाह से बचा जा सके।
जानकारी के अनुसार दिल्ली और गुरुग्राम से चलने वाली कई निजी बसें पहले सुबह करीब 6 बजे श्रीगंगानगर पहुंचती थीं, लेकिन अब कुछ बसें सुबह 4 बजे ही पहुंच रही हैं। आरोप है कि बसों के रवाना होने का समय लगभग वही है, फिर भी दो घंटे पहले पहुंचने के लिए तेज गति से वाहन चलाए जा रहे हैं।

No comments