Breaking News

नरसिंहपुरा में महापंचायत, कई गांवों के लोग हुए शामिल


श्रीगंगानगर के गांव नरसिंहपुरा बारानी में नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित ठोस कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आन्दोलन और तेज हो गया है। नरसिंहपुरा बारानी में नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित ठोस कचरा प्लांट के विरोध में गांव नरसिंहपुरा में ग्रामीणों ने महापंचायत की। इस महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि यहां किसी भी हालत में कचरा प्लांट शुरू नहीं करने दिया जाएगा। दोपहर को समाचार लिखे जाने तक महापंचायत जारी थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि नरसिंहपुरा बारानी में नगर परिषद द्वारा कचरे की ट्रालियां व ऑटो टिपर भेजे गए तो यहां कचरा नहीं डालने दिया जाएगा। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

No comments