Breaking News

पंजाब में बीकानेर कैनाल की सफाई करवाने की तैयारी शुरू


पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बीकानेर कैनाल की सफाई का कार्य शुरू करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीकानेर कैनाल की आरडी 201 से 368.500 तक सफाई करवाई जानी है।  
इसके अलावा जहां भी कैनाल में पानी प्रवाह में झाड़ झंखाड़ अटके हैं वहां से सफाई करवाई जाएगी ताकि बीकानेर कैनाल में पानी का प्रवाह बाधित नहीं है। कैनाल की सफाई के लिए दो मशीनें लगाई जाएंगी। इसके बाद आवश्यकता अनुसार मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
गंगनहर के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्र सिंह गिल ने बताया कि पंजाब में बीकानेर कैनाल की अधूरा पड़ा सफाई का कार्य पूरा करवाने की मांग किसान दो साल से कर रहे हैं। सफाई का कार्य होने से पानी का प्रवाह बाधित नहीं होगा। इसका  लाभ गंगनहर क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

No comments