पिकअप लेकर गौशाला से गाय चोरी करने पहुंचे तीन चोर
श्रीगंगानगर के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 29 जीबी शिवपुरी स्थित गुरूनानक देव गौशाला से अज्ञात चोर एक गाय चोरी करने मे कामयाब हो गये, लेकिन ऐन वक्त पर पहुंच के पहुंचने पर तीन गायें चोरी होने से बच गई। गौशाला समिति के अध्यक्ष ने एक युवक पर गाय चोरी करने का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार अध्यक्ष 71 वर्षीय भैराराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 21 जुलाई की रात को तीन अज्ञात व्यक्ति तोड़ कर गौशाला में घुस गये। अज्ञात चोर चार गायों को बाहर ले गये। गायों को कल्याण भूमि की तरफ ले गये। वहां पिकअप जीप खड़ी थी। देर रात चोरों की गतिविधि देख कर एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक एक गाय को पिकअप जीप में लोड करके अज्ञात चोर भाग गये।

No comments