Breaking News

दामाद ने ससुराल पक्ष के बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ कस्बे में रहने वाले पति-पत्नी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत में एक बुजुर्ग की हत्या होने की घटना सामने आई है। गुस्साए दामाद ने अपने ससुराल पक्ष के एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई माणकलाल जाट ने बताया कि नोखा निवासी सत्यनारायण सोनी की बेटी रेखा की शादी सूरतगढ़ निवासी राधाकिशन सोनी पुत्र गौरीशंकर सोनी के साथ हुई थी। 

No comments